बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी - रशेल की शादी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई, जानें क्या कहा सीएम ने

तेजस्वी - रशेल की शादी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई, जानें क्या कहा सीएम ने

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल नई दिल्ली में अपनी पुरानी महिला मित्ररशेल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। तेजस्वी की शादी पर जहां राजद कार्यकर्ताओं बम-पटाखे और मिठाई बांटकर अपनी खुशी सेलिब्रेट की, वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी को शादी की बधाई दी है।

हालांकि जैसा कि लालू के परिवार में हुई पिछली शादियों में जिस प्रकार नीतीश कुमार बधाई देते रहे हैं। इस बार उनके बधाई देने का तरीका अलग था। नीतीश कुमार ने स्वंय बधाई नहीं दी है। बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्विटर पर शादी को लेकर एक मैसेज किया गया है। जिसमें शादी को लेकर तेजस्वी को बधाई का जिक्र किया गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से किए पोस्ट में तेजस्वी की शादी को लेकर लिखा गया है कि ' 'समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की सूचना प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं'। 


हालांकि सीएम नीतीश द्वारा तेजस्वी को बधाई देना एक औपचारिकता मानी जा रही है। क्योंकि तेजस्वी ने अपनी शादी में उन्हें निमंत्रण नहीं दिया था। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने भी सामने आकर उन्हें बधाई नहीं दी है। यहां तक मुंगेर दौरे के दौरान भी जब उनसे तेजस्वी की शादी के बारे में पूछा गया था, तो वह मुस्करा कर रह गए थे।

बिहार भाजपा की तरफ से दी गई बधाई

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विवाह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार भाजपा परिवार की तरफ से तेजस्वी को शादी की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि विवाह जीवन का नया अध्याय होता है। जीवन की इस नयी पारी के शुभारंभ पर तेजस्वी व उनकी धर्मपत्नी  को बिहार भाजपा परिवार की तरफ से वैवाहिक जीवन की अशेष शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि नवदंपती का जीवन सुखमय बीते तथा ईश्वर का आशीष उनपर सदैव बना रहे।

इनके अलावा बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्र, पिंकी कुशवाहा, महामंत्री देवेश कुमार, सुशील चौधरी, प्रवक्ता निखिल आनंद, सोशल मीडिया प्रमुख मनन कृष्ण, रंजन कुमार गौतम, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह आदि नेताओं ने उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


Suggested News