बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी की सलाह पर खेल के मैदान में उतरे तेजस्वी, फिट होते ही तोड़ दी बिहार में NDA सरकार

PM मोदी की सलाह पर खेल के मैदान में उतरे तेजस्वी, फिट होते ही तोड़ दी बिहार में NDA सरकार

पटना. बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने हैं। आज ही दोनों ने पद और गोपनियता की शपथ ली है। इससे एक तरफ राजद और जदयू में जश्न का माहौल है, वहीं भाजपा में उदासी छाई हुई है। अब बिहार में नई सरकार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बिहार में उस समय राजनीतिक बदलाव डेवलप हो रहा था, जब तेजस्वी यादव अपना वजन घटा रहे थे। दरअसल बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने तेजस्वी के कान में कहा था कि वजन बहुत हो गया है। इसे कम कीजिए। पीएम मोदी की सलाह मानकर तेजस्वी यादव मिशन में उतर गये। लगातार वे मैदान में पसीना बहाते दिख रहे थे। इसी दौरान बिहार में राजनीतिक बदलाव भी हुआ और एक झटके में बिहार में एनडीए की सरकार गिर गयी।

हांलाकि यह वदलवा के संकेत पहले भी दिखने लगें थे। पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार पर कोई भी राजद के बड़े नेता सीधे चोटिले बयान देने से बचते थे, वहीं जदयू की तरफ से भी राजद और लालू परिवार पर कटाक्ष और टीका टिप्पणी नहीं की जा रही थी। इससे सियासी अटकलें लगाए जाने लगे थे कि बिहार में कुछ बड़ा बदलवा होने वाला है, जो बाद के दिनों में हकीकत में तबदील हुआ।

यह पहला अवसर नहीं है कि जदयू ने एनडीए से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनायी है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद भी जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। नीतीश कुमार के बयान से चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति को छोड़कर राष्ट्रीय राजनीति में शामिल होंगे। इसके लिए पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट कर नीतीश कुमार, पीएम मोदी को कड़ी टक्कर देंगे। ऐसे में ये अटकलें लगायी जा रही है कि बिहार में महागठबंधन की कमान तेजस्वी को दी जाएगी। हांलाकि अभी नीतीश ही संभाल रहे हैं।


Suggested News