बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े खेल की तैयारी में तेजस्वी.. 3 साल बाद राबड़ी आवास में बड़ा सियासी कार्यक्रम..जुटेंगे तमाम दिग्गज...

बड़े खेल की तैयारी में तेजस्वी.. 3 साल बाद राबड़ी आवास में बड़ा सियासी कार्यक्रम..जुटेंगे तमाम दिग्गज...

PATNA : बिहार की सत्ता में फिर से काबिज होने के बाद राबड़ी आवास फिर से गुलजार हो गया है। यहां हर दिन बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आनेवाले मकर संक्रांति के मौके को यादगार बनाने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है। लगभग तीन साल के इंतजार के बाद इस बार राबड़ी देवी के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा का भोज होगा।

लालू नहीं हो पाएंगे शामिल, मीसा और तेजस्वी रहेंगे मौजूद

हालांकि किडनी के ऑपरेशन के कारण लालू प्रसाद इस बार मकर संक्रांति में मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में इस बार आनेवाले मेहमानों के लिए मेजबानी की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव खुद संभालेंगे।  राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी इसमें शामिल हो सकती हैं। आरजेडी सहित अन्य पार्टियों के नेता भी भोज में शिरकत करेंगे। इसमें दही-चूड़ा के साथ ही गुड़, तिलकुट और सब्जी भी चलेगा। 

चर्चित रहा है लालूू प्रसाद का दही-चूड़ा भोज

बता दें कि राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा के भोज में बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होता रहा है। जब लालू प्रसाद इसमें रहते थे तो वे खुद से भी लोगों को दही-चूड़ा परोसते थे। यानी भर पेट दही-चूड़ा खाने की छूट रहती थी। आयोजन का अंदाज भी निराला रहता है। कोई कार्यकर्ता दही ला रहा होता है, कोई फूलगोभी तो कोई चूड़ा। लालू प्रसाद खुद से भी दही-चूड़ा भोज के इंतजाम में मन से लगते थे।


Suggested News