बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी की सलाह पर CM नीतीश ने मंत्री कार्तिक कुमार पर लिया बड़ा फैसला

तेजस्वी की सलाह पर CM नीतीश ने मंत्री कार्तिक कुमार पर लिया बड़ा फैसला

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां नीतीश कुमार के कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के एमएलसी कार्तिक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक सिंह के स्थान पर अब  बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री शमीम अहमद को नया विधि मंत्री बनाया गया है।

कार्तिक सिंह को मिली यह जिम्मेदारी

हालांकि विधि मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद कार्तिक सिंह अब भी बिहार में मंत्री पद पर बने रहेंगे। उन्हें अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है।


विवादों में घिरे रहे कार्तिक 

बता दें कि बीते 16 अगस्त को कार्तिक सिंह को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे। जो फैसला लेना है वह तेजस्वी यादव ही लेंगे। अब विवादों को विराम देने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है।


Suggested News