बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के विधायक ने की हदें पार, कहा - बिहार के मुख्यमंत्री खुद .... का सेवन कर चिल्लाते हैं, सभी को पता है

तेजस्वी के विधायक ने की हदें पार, कहा - बिहार के मुख्यमंत्री खुद .... का सेवन कर चिल्लाते हैं, सभी को पता है

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर विरोध कर रही राजद ने अब सीधे सीधे बिहार के मुख्यमंत्री पर नशा करने का आरोप लगा दिया है। राजद के विधायक ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को गांजा पीने का आदि बता दिया है। राजद विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री खुलेआम गांजा पीते हैं, यह बात सभी लोगों को पता है, लेकिन उन्हें कोई रोकनेवाला नहीं है। जबकि प्रदेश में गांजा सेवन भी प्रतिबंधित है। राजद विधायक के इस आरोप के बाद बिहार की राजनीति में बवाल हो गया है।

मुख्यमंत्री को गंजेड़ी बतानेवाले यह विधायक हैं राजवंशी महतो, जो बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से राजद के टिकट पर एमएलए हैं। जब उनसे शराबबंदी को लेकर सरकार की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे सीधे सीएम नीतीश कुमार से जोड़ दिया। चेरिया बरियारपुर विधायक का कहना है कि सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री गांजा पीते हैं। गांजा पीने के बाद ही वह चिल्लाते हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

गांजा भी है बिहार में बैन

राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि शराब की तरह बिहार में गांजा का सेवन भी प्रतिबंधित है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार इसका सेवन करते हैं। सभी जानते हैं। यह नशा का चीज नहीं है। अगर शराब के सेवन पर कार्रवाई होती है तो गांजा सेवन करनेवालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। दोनों ही नुकसान पहुंचाते हैं।


Suggested News