बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सामाजिक न्याय की ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार में तेजस्वी बोले- राजद संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध

सामाजिक न्याय की ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार में तेजस्वी बोले- राजद संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध

पटना. सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया है। इसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इसमें उन्होंने राजद की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, त्याग और समर्पण को बताया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल, आंध्रप्रदेश के मंत्री डॉ. ऑडिमुलपु सुरेश सहित अनेक प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार “सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए सांझा अखिल भारतीय कार्यक्रम की रूपरेखा” में भाग लेकर राजद की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, त्याग और समर्पण को दोहराया।

नेता प्रतिपक्ष ने वंचित सामाजिक समूहों को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण, जातीय जनगणना इत्यादि मुद्दों को लेकर संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यक्रम और सहमति बनाने की बात रखी। ‪इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सामाजिक न्याय के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल, आंध्रप्रदेश के मंत्री डॉ. ऑडिमुलपु सुरेश सहित अनेक प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Suggested News