बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी बोले- चार विधायक आने से राजद हुई मजबूत, वोट फीसदी में एनडीए से आगे महागठबंधन

तेजस्वी बोले- चार विधायक आने से राजद हुई मजबूत, वोट फीसदी में एनडीए से आगे महागठबंधन

पटना. एआईएमआईएम के चार विधायक राजद में शामिल हो गये है। गुरुवार को बिहार विधानसभा के सत्र के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। 4 विधायक का आना अद्भुत है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर विधायक सत्ता धारी दल के साथ जाते हैं, लेकिन बिहार में 4 विधायक मेरी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज आकलन किया जाए तो वोट फीसदी के हिसाब से महागठबंधन एनडीए से आगे है। 

सीमांचल में आरजेडी की सदस्यता अभियान में आएगी तेजी

वहीं राजद को बिहार में फिर से सबसे बड़ी राजनीति पार्टी का तगमा मिलने पर तेजस्वी का हौसला बुंलद हो गया है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सीमांचल में आरजेडी तेजी से सदस्यता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सीमांचल का इलाका गरीब है। अभी बाढ़ का खतरा है। हम लोग जल्द सीमांचल के विकास को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार सीमांचल आयोग बने। और जल्द ही हम सीमांचल के दौरे पर जाएंगे।


अख्तरुल इमाम को बताया बड़ा भाई

वहीं राजद में एआईएमआईएम के चार विधायक शामिल हो जाने के बाद एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमाम ने तेजस्वी पर हमला बोला था और तेजस्वी को धोखेबाज कहा था। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा हम अख्तरुल साहब का सम्मान करते हैं। वो भी पहले आरजेडी में ही थे। जब वो हमें छोड़कर चले गए, जब वो हमें छोड़कर कर गए थे, तब धोखा नहीं है। अख्तरुल इमान मेरी बड़े भाई है। तेजस्वी ने कहा कि अख्तरुल साहब को पहली बार विधायक आरजेडी ने ही बनाया था। हम A-Z की बात करते हैं. हमारे लिए सभी लोग बराबर है।

Suggested News