बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद नेताओं से बोले तेजस्वी- संगठन में पद किसी के कहने पर नहीं, काम करने से मिलेगा

राजद नेताओं से बोले तेजस्वी- संगठन में पद किसी के कहने पर नहीं, काम करने से मिलेगा

पटना. राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की संयुक्त बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सभागार में हुई। इस दौरान राजद के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा गयी। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में पद किसी के कहने पर नहीं, बल्कि काम करने पर दिया जाएगा।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जगदानन्द सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने 12 फरवरी 2022 को सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी, उसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। इन्होंने लोगों से जुड़ाव के लिए सदस्यता अभियान को माध्यम बनाने की अपील की है और कहा कि इससे संवाद भी होगा और नेता के विचार तथा पार्टी की नीति को आमजनों तक पहुंचाने का माध्यम है। इन्होंने कहा कि सदस्यता रसीद को ‘‘संकल्प पत्र’’ मानकर इसको ईमानदारी से चलाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी तथा टारगेट को पूरा करने के लिए हम सभी को आमलोगों तक पहुंचना होगा और उनसे जुड़ना होगा। इन्होंने कहा कि पिछले विधान सभा चुनाव, 2020 में महागठबंधन को एक करोड़ छप्पन लाख वोट आया ये हमारे जनाधार के मजबूत होने का स्पष्ट प्रमाण है। जबकि हमलोगों को एक करोड़ सदस्य बनाने का ही लक्ष्य है और लोग हमसे जुड़ना भी चाहते हैं, हम उसे जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास करें, क्योंकि सदस्यता अभियान पार्टी की नीति और विचारों को आम जनों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 41 हजार 109 सदस्य होगा। प्रत्येक पंचायत में 1181 सदस्य होंगे, जबकि पार्टी की ओर से संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचा दिया गया है, तो हमें इस लक्ष्य को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं है सिर्फ लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी जिलाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत के पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें और इसे हर स्तर पर अभियान के रूप में चलायें।

पार्टी की मजबूती के लिए हमें कार्य संस्कृति को भी बदलने की आवश्यकता है। क्योंकि सत्ता और सरकार में आने के लिए हमें संगठन और सदस्यता को प्रत्येक लोगों तक पहुंचाना होगा। ए टू जेड में पार्टी का जनाधार बढ़ा है, उस पर और काम करने की आवश्यकता है। अपनी कमियों को सुधारकर जमीनी सतह पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है और संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर काम करने की आवश्यकता है।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन किसी के कहने पर नहीं बनता है, इस पर सभी को समझ बनानी होगी। पार्टी में एक मात्र नेता लालू प्रसाद जी हैं और किसी के कहने पर संगठन चलाने वाले संस्कृति को बदलना होगा। जो काम करेंगे, उन्हें हर स्तर पर सम्मान दिया जायेगा। काम करने की रूचि और गंभीरता एक-एक कार्यकर्ताओं में दिखनी चाहिए क्योंकि काम करने वाले हीं पार्टी और समाज का निर्माण कर सकते हैं। हर स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सभी को ईमानदारी से काम करनी होगी। साथ ही इस पर भी ध्यान देना होगा कि संगठन की मजबूती के लिए किस तरह से हम एक दूसरे के प्रति सहयोग और मदद करते हैं। इस संस्कृति को अपना कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है।

Suggested News