बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुहाग की निशानी पर पीएम मोदी को तेजस्वी ने घेर लिया, कहा - आज सोना इतना महंगा कि महिलाएं नया मंगलसूत्र भी नहीं खरीद सकती

सुहाग की निशानी पर पीएम मोदी को तेजस्वी ने घेर लिया, कहा - आज सोना इतना महंगा कि महिलाएं नया मंगलसूत्र भी नहीं खरीद सकती

PATNA : सुहाग की निशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इंडी गंठबंधन पर हमलावर है। जिसके जवाब में जहां एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को करारा जवाब दिया था। वहीं अब तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर पीएम मोदी को घेर लिया है। तेजस्वी ने पूछा है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत हुई। कई सुहागनों का सुहाग छीन गया, लेकिन किसी जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया।

तेजस्वी ने कहा आज पीएम मोदी के शासन में बेरोजगारी के साथ सोना इतना महंगा हो गया है कि देश की 95 विवाहित महिलाओं के लिए सोने का नया मंगलसूत्र खरीद पाना भी मुश्किल हो गया है। तेजस्वी ने इस दौरान अपने एक्स हैंडल पर लंबा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है...

"माताओं-बहनों का सुहाग छिनने वाले अपनी उपलब्धियां (अगर है तो) गिनाने की बजाय वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अब मंगलसूत्र के बारे में बातें कर रहे है। हमारी माताएँ बहने मंगलसूत्र किस लिए पहनती है? अपने सुहाग के लिए ना? मंगलसूत्र सुहाग की निशानी है। अब बताइए हमारे देश की माताओं-बहनों का सुहाग कौन छिन रहा है?

𝟏. पुलवामा में 𝐂𝐑𝐏𝐅 के जिन जवानों ने शहादत दी, उनका सुहाग मोदी सरकार ने छिना। उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं दिया?

𝟐. चीन ने हमला किया, उसमें सेना के जवान शहीद हुए उनका सुहाग मोदी सरकार ने छिना। बोले, हमारी सीमा में कोई नहीं घुसा है?

𝟑. नोटबंदी के तानाशाही फैसले के कारण बैंकों की लाइनों में जो मरे, उनके सुहाग किसने छिने?

𝟒. 𝟖𝟎𝟎 किसानों ने किसान आंदोलन में जो शहादत दी? वो किसके सुहाग थे, उन माताओं- बहनों का सुहाग और मंगलसूत्र किसने छीना?

𝟓. बेरोज़गारी, गलत कृषि नीति और बदहाल अर्थव्यवस्था के कारण जिन लाखों किसानों, युवाओं और व्यापारियों ने आत्महत्याएं की, उनका सुहाग मोदी जी किसकी वजह से छीना गया?

मोदी जी, 𝟐𝟎𝟏𝟒 में 𝟏𝟎 ग्राम सोने के मंगलसूत्र की कीमत 𝟐𝟒 हजार थी जो अब कई गुणा बढ़कर 𝟕𝟑 हजार हो गयी है। आपने महंगाई, बेरोजगारी इतनी बढ़ा दी है कि अब देश की 𝟗𝟓% महिलाएँ आपके कारण अपने सुहाग की निशानी मंगलसूत्र तक भी नया नहीं खरीद सकती। मोदी जी, इधर-उधर की छोड़िए और महंगाई, बेरोज़गारी एवं बदतर अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों की बात करिए।"


Suggested News