बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

33 के हुए तेजस्वी, कार्यकर्ताओं ने आधी रात को केक काटकर दी किया सेलिब्रेट, पूरे बिहार से मिल रहा आशीर्वाद

33 के हुए तेजस्वी, कार्यकर्ताओं ने आधी रात को केक काटकर दी किया सेलिब्रेट, पूरे बिहार से मिल रहा आशीर्वाद

PATNA : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को राजद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। जहां पार्टी कार्यालय में उनके जन्मदिन को लेकर काफी तैयारी की गई है। वहीं कई जिलों में आज उनके जन्मदिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

पत्नी के साथ पहला जन्मदिन

तेजस्वी यादव के लिए इस साल का जन्मदिन कई मायने में खास माना जा रहा है। जहां शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। वहीं इस साल उन्हें फिर से डिप्टी सीएम बनने का मौका मिला है। बताया जा रहा है कि आज अपना जन्मदिन वह पत्नी राजश्री के साथ मनाएंगे।

पटना में आधी रात को काटा केक

राजधानी पटना में तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं ने आधी रात को केक काटकर सेलिब्रेट किया। राजधानी पटना में कई जगहों पर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। वहीं जहानाबाद में इस बार तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान करेंगे | विधायकों ने कहा कि डिप्टी सीएम गरीबों, वंचितो, अल्पसंख्यकों के हितैषी हैं। वे हमेशा बिहार के चौमुखी विकास को लेकर अगली पंक्ति में खड़े रहते हैं।

भागलपुर में भी तैयारी

तेजस्वी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर भागलपुर के स्टेशन चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान समर्थकों ने उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Suggested News