बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नई नवेली दुल्हनिया को लेकर आज पटना आयेंगे तेजश्वी यादव, राबड़ी आवास पर तैयारियां जोरों पर

नई नवेली दुल्हनिया को लेकर आज पटना आयेंगे तेजश्वी यादव, राबड़ी आवास पर तैयारियां जोरों पर

PATNA : दिल्ली में शादी सम्पन्न होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव के आज पटना आने के कयास लगाये जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम साढ़े सात बजे की फ्लाइट से तेजश्वी यादव पटना आयेंगे। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास पर तैयारियां तेज कर दी गयी है। 

आवास को फूल से सजाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव ने शाम साढ़े सात बजे पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों और पार्टी के पदाधिकारियों को आवास पर बुलाया है। आवास पर ही तेजश्वी तमाम विधायकों से मुलाकात करेंगे। 

बता दें की तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने स्कूल की दोस्तरशेल को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया। बताया जा रहा है की रशेल व तेजस्‍वी दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। तेजस्वी यादव के बिहार में डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। फिर बात शादी तक पहुंच गयी। दोनों की शादी के लिए दिल्‍ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म में भव्‍य तैयारी की गई थी। इस शादी समारोह में लालू परिवार के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। हालाँकि तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या अपने भाई की शादी में शरीक नहीं सकीं।


Suggested News