बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनविश्वास यात्रा के तहत आज भागलपुर नहीं जाएंगे तेजस्वी, हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या है वजह

जनविश्वास यात्रा के तहत आज भागलपुर नहीं जाएंगे तेजस्वी, हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या है वजह

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। इस दौरान तेजस्वी सूबे के सभी जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार आज भागलपुर जाने वाले थे। लेकिन उनकी कार्यकर्म में बड़ा बदलाव हुआ है। तेजस्वी यादव का भालपुर का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। कार्यक्रम को कैंसिल करने की वजह लंबी दूरी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तेजस्वी यादव कटिहार में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के रोड शो में बदलाव किया गया है। तेजस्वी यादव आज भागलपुर नहीं जाएंगे। वहीं तेजस्वी कटिहार में ही रात्रि विश्राम करेंगे। और अब कल भागलपुर में रोड शो निकलेगा। लंबी दूरी की वजह से रोड शो के प्रोग्राम में बदलाव किया गया है। आज सिर्फ सीमांचल के इलाकों से तेजस्वी का रथ निकलेगा। तेजस्वी यादव की यात्रा कुछ देर में अररिया में पहुंचने वाली है।

वहीं इससे पहसे आज के तय प्रोग्राम के मुताबिक सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था। जिसे बदल दिया गया है। 25 फरवरी से तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण हाजीपुर से शुरू हुआ था। जिसके तहत कल्याणपुर, लहेरियासराय, मधुबनी में रोड शो हुआ।

बता दें कि, 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम। अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए पटना वापसी होगी। पटना वापसी के बाद 3 मार्च को तेजस्वी पटना में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह जनता को पटना आने का निमंत्रण दे रहे हैं। 

Suggested News