बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन्मदिन पर अमित शाह को बधाइयों का तांता, तेजस्वी यादव ने भी दी शुभकामनाएं

जन्मदिन पर अमित शाह को बधाइयों का तांता, तेजस्वी यादव ने भी दी शुभकामनाएं

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। जन्मदिन पर अमित शाह को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए कहा, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। पीएम मोदी के अलावा  अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के नेताओं ने भी ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। तेजस्वी ने ट्वीट किया- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हांलाकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी ट्विटर के माध्यम से अमित शाह को बधाई नहीं दिया है। वैसे सीएम नीतीश अभी दिल्ली दौरे पर ही है। दिल्ली में उनके कई नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।


Suggested News