कटिहार से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में तेजस्वी यादव ने किया चुनाव प्रचार, केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर किया हमला

कटिहार से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में तेजस्वी

KATIHAR : देश में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है। देश के साथ बिहार में सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। इसी कड़ी में कटिहार में आजमनगर के थाना मैदान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में जनसभा किया। 

इस मौके पर दोनों नेताओं ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील किया। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के साथ - साथ नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसते हुए उसे झूठ का मैन्युफैक्चरर कंपनी बताया। साथ ही कटिहार से तारिक अनवर की जीत निश्चित होने का दावा भी किया है।

बताते चलें की कटिहार में आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा। जहाँ कांग्रेस के उम्मीदवार तारिक अनवर का सीधा मुकाबला जदयू के निवर्तमान सांसद दुलालचंद गोस्वामी से है। इसके मद्देनजर वहां चुनाव प्रचार का काम जोरों पर है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट