बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने बदला बिहार का व्याकरण, जनविश्वास यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा- राज्य में बदलाव के मिल रहे संकेत

तेजस्वी यादव ने बदला बिहार का व्याकरण, जनविश्वास यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा- राज्य में बदलाव के मिल रहे संकेत

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। तेजस्वी यादव इस दौरान सूबे के सभी जिलों में जा रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी 17 महीने के महागठबंधन की सरकार में हुए कामों को गिना रहे हैं। साथ ही जनता से एक मौका भी मांग रहे है। तेजस्वी की इस यात्रा में ना सिर्फ राजद कार्यकर्ता बल्कि समर्थकों का भी साथ मिल रहा है। उनकी सभाओं में भाड़ी जनसैलाब उमड़ रही है। वहीं राजद कोटे के राजसभा सांसद मनोज झा ने तेजस्वी यादव की यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें बिहार का व्याकरण बदलने वाला बताया है। 

लोगों का मिल रहा साथ

मनोज झा ने कहा कि, तेजस्वी यादव के साथ वह जनविश्वास यात्रा पर 20 फरवरी से ही हैं। तेजस्वी जिस भी जिले में जा रहे हैं। वहां उन्हें लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी ने अब तक 22 जिलों को कवर कर चुके हैं। उन्होंने अपने पहले चरण की यात्रा में जनसभा को संबोधित किया। वहीं 3 मार्च को पटना में होने वाली रैली को देखते हुए दूसरे चरण में रोड शो करने का फैसला लिया गया है। मनोज झा ने कहा कि इस यात्रा में ना सिर्फ राजद के पारंपरिक वोटर्स का स्पोर्ट मिल रहा है बल्कि बड़े संख्या में महिला,युवा और बुर्जुगों का भी साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, आधी रात में भी महिलाएं तेजस्वी यादव की समर्थन में खड़ी थी।

बड़े बदलाव के संकेत

उन्होंने कहा कि, दूसरे चरण के लिए पटना से तेजस्वी यादव ने 10 बजे यात्रा शुरू की और सुपौल रात के ढाई बजे पहुंचे। यह एक बड़े बदलाव का संकेत है। बिहार की जनता को अब तेजस्वी यादव पर भरोसा है। वह जानते हैं कि राज्य में नौकरी, रोजगार, बेहतर शिक्षा मतलब तेजस्वी हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता को अब मंदिर, मजिस्द से मतलह नहीं है। यह उनकी व्यक्तिगत आस्था है। जनता को नौकरी और रोजगार से मतलब है। 

तेजस्वी ने बदला बिहार का व्याकरण

मनोज झा ने कहा कि, तेजस्वी यादव ने बिहार का व्याकरण बदल दिया है। यहां लोग अब धर्म की नहीं बल्कि विकास की बात करना चाहते हैं। यहां नौकरी मतलब तेजस्वी, भरोसा मतलब तेजस्वी और बेहतर अस्पताल का मतलब तेजस्वी हैं। तेजस्वी राज्य में आशा, आंगनबाड़ी, ममता, रसोइया के मानदेय बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं। तेजस्वी की भाषा और काम में जो बदलाव आया है, वह लोकतंत्र और बिहार के लिए उचित है। लोकसभा और विधानसभा में इसका सकारात्मक परिमाण मिलेगा। 

Suggested News