बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव की बड़ी भविष्यवाणी, छठ पर्व के बाद बिहार में लागू होगा राष्ट्रपति शासन?

तेजस्वी यादव की बड़ी भविष्यवाणी, छठ पर्व के बाद बिहार में लागू होगा राष्ट्रपति शासन?

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात करेंगे। रांची के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि वे अपने पिता से मुलाकात करने रांची जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम होने के कारण वे आज हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार नहीं कर पाए हैं चुनावी सभा को कैंसिल करना पड़ा है। तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि छठ के बाद बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सबसे छोटी पार्टी के साथ बिहार में गठबंधन में है और पिछलग्गू है। ये तो बीजेपी को चिंता करनी चाहिए कि बिहार में उनके पास चेहरा नहीं है। चुनाव में नेतृत्व करना अलग बात है और चुनाव के बाद सीएम बनना अलग बात है। अमित शाह ने चालाकी भरा बयान दिया है। अभी तो शुरुआत है। आप देखिएगा छठ बाद किस तरह बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हिम्मत अकेले चुनाव लड़ने की नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में कमलेश तिवारी हत्याकांड सुलझा, रशीद पठान ने रची थी साजिश

महागठबंधन में बिखराव को लेकर सुशील मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमने समस्तीपुर में चुनावी प्रचार किया है। हम लोग मजबूती के साथ एकजुट हैं। सुशील मोदी के बयान पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है वो अफवाह मियां हैं उनकों अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो अपने पड़ोसियों को छोड़ कर बाढ़ में चले गए वो दूसरो की क्या बात करेंगे।



Suggested News