बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बाढ़ का कहर, तेजस्वी ने राजद कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

बिहार में बाढ़ का कहर, तेजस्वी ने राजद कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

PATNA : बिहार में बारिश और बाढ़ चरम पर है। बिहार में कोसी, गंडक समेत 5 नदियां उफान पर हैं और करीब दस जिले इसकी चपेट में हैं। बाढ़ के कारण कई जिलों में गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर राजद कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को मदद करने की अपील की है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने-अपने जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने में यथासंभव मदद करें। प्रशासन से संपर्क स्थापित कर समस्याओं का निराकरण एवं उचित सुविधा मुहैया कराने में सहयोग करे।

बता दें कि नेपाल में हो रही लगातार भीषण बारिश का असर बिहार और असम में दिख रहा है। बिहार के सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल,  सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर व पूर्णिया जिलों की स्थिति बेहद खराब है। 

कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थित चिंताजनक है। कोसी बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं और बैराज के ऊपर लाल बत्ती जलाई गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों में गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है।


Suggested News