बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बोले तेजस्वी यादव, कांग्रेस के साथ मिलकर आरजेडी लड़ेगी दिल्ली विधानसभा का चुनाव

पटना में बोले तेजस्वी यादव, कांग्रेस के साथ मिलकर आरजेडी लड़ेगी दिल्ली विधानसभा का चुनाव

PATNA: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने यह फैसला लिया है कि दिल्ली चुनाव पार्टी लड़ेगी। इस के लिए पार्टी ने मनोज झा एवं कमरे आलम को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि हमलोगों की कोशिश होगी कि कांग्रेस पार्टी के साथ हमारा एलायंस हो। हम लोग पहले भी चुनाव लड़े हैं और जीते थे।कांग्रेस के साथ हम केंद्र एवं राज्य में एलायंस में  हैं। हम चाहेंगे कि दिल्ली में हम कांग्रेस के साथ रहे लेकिन सही सम्मान मिले तो कांग्रेस के साथ एलायंस हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहार के बहुत सारे लोग रहते हैं जिन जगहों पर हमारा मजबूत पकड़ है, उन सीटों पर हम तैयारी करेंगे। मनोज झा बताएंगे कि कांग्रेस के साथ कितने सीटों पर बात हो रही है।

योगी के दौरे पर भी बोले

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गया दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि यह लोग जहर बोने की कोशिश कर रहे हैं।नफरत की राजनीति कर रहे हैं। ऐसी राजनीति का कोई मतलब नहीं है। योगी जी अपने राज्य को पहले संभाले वहां क्या स्थिति बनी हुई है यह सब जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इनके रंग रूप को अच्छे से पहचानते हैं।यह कितना भी जहर बोने का काम करें, बिहार नफरत को काट कर एकता दिखाने का काम करेगा। बिहार के लोग गोडसे को मानने वाले नहीं हैं।

रघुवंश सिंह के बयान पर बोले तेजस्वी

आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सब लोग सलाह देते रहते हैं। पार्टी की मजबूती के लिए सब अपने अपने स्तर से लगे रहते हैं।तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि गया के बाद वे जल्द ही सब्जी बाग में आंदोलन करने वालों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि गया में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही है उनके पास जा रहे हैं। 



Suggested News