बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी, कहा- चुनाव हारे हैं हौसला नहीं...

हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी, कहा- चुनाव हारे हैं हौसला नहीं...

PATNA :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव हारे हैं हौसला नहीं हारे हैं। महागठबंधन बिहार में पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दे पर लड़ाई नहीं हुई। लोगों को भ्रमित करके जनादेश लिया गया। लोगों को गुमराह करके वोट लिया गया है। यह एक षड़यंत्र है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में जीत हार लगी रहती है। ये हार कोई अंतिम नहीं है। ये देश का चुनाव था। पूरे देश का ट्रेंड एक जैसा ही है। पूरे बिहार में महागठबंधन के नेता जाकर लोगों के भ्रम को दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि कल परसो दिल्ली में महागठबंधन की बैठक होगी उसमें हमलोग शामिल होंगे। जिस प्रकार का रिजल्ट सामने आया है उसका अनुमान हमलोगों को नहीं था। 

महागठबंधन की मीटिंग में कांग्रेस के नहीं शामिल होने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल, प्रियंका और अहमद पटेल से उनकी बात हुई है। दिल्ली में होने वाली बैठक में वे शामिल होंगे।

Suggested News