बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव का मोकामा में भव्य स्वागत, MLC कार्तिकेय सिंह व अजय सिंह के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में हुए शामिल

तेजस्वी यादव का मोकामा में भव्य स्वागत, MLC कार्तिकेय सिंह व अजय सिंह के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में हुए शामिल

पटना. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को मोकामा पहुंचे। यहां उन्होंन औंटा में श्रीविष्णु महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव को राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके साथ राजद के नव निर्वाचित एमएलसी अजय सिंह और कार्तिकेय सिंह भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव एमएलसी का चुनाव जीतने के बाद पहली बार मोकमा पहुंचे हैं। बाताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

वहीं इससे पहले पटना में तेजस्वी यादव ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाये जाने पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कि एक तरफ चीन देश में घुसकर 2 गांव बसा चुका है। उस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन धर्म और जात के नाम पर देश में बुलडोजर चलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई घंटों तक बुलडोजर चलता रहा। यह बताता है कि बीजेपी-आरएसएस की नीति नफरत फैलाने की है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद यह पूरा करामात हो रहा है।

वहीं बोचहां उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामान्य बताये जाने के सावल पर तेजस्वी ने कहा कि बोचहां का जो करंट का झटका है। अच्छे-अच्छे को होश उड़ा देगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और अन्य  समस्याओं पर देश में कोई बातचीत नहीं हो रही है। अमित शाह के बिहार आगमन पर उन्होंने कहा कि वे  गृह मंत्री हैं आ रहे है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Suggested News