बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेखा देवी का कार्यस्थगन तेजस्वी यादव ने पढ़ना शुरू किया,सत्ता पक्ष ने किया भारी विरोध, नेता प्रतिपक्ष को बैठना पड़ा

रेखा देवी का कार्यस्थगन तेजस्वी यादव ने पढ़ना शुरू किया,सत्ता पक्ष ने किया भारी विरोध, नेता प्रतिपक्ष को बैठना पड़ा

PATNA: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई। राजद ने प्रश्नकाल का बहिष्कार किया था जैसा ही शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई राजद सदस्य फिर से सदन में पहुंच गये और शराबबंदी पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया. राजद सदस्य रेखा देवी की तरफ से कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया गया। राजद विधायक के कार्यस्थगन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पढ़ना चाहते थे। रेखा देवी ने कहा कि मेरा प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष पढ़ेंगे। विस अध्यक्ष ने इसकी अनुमति भी दे दी। लेकिन सत्ता पक्ष ने इस पर विरोध दर्ज किया।

सत्ता पक्ष ने किया विरोध

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह गलत परंपरा की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन सदस्य का कार्यस्थगन प्रस्ताव है वो हीं पढ़ें।क्यों कि नियम यही है। तब विस अध्यक्ष ने हां नियम तो यही है और उन्हें पढ़ना चाहिए। विरोध के बाद नेता प्रतिपक्ष बिना बोले ही बैठ गये और रेखा देवी ने अपना कार्यस्थगन प्रस्ताव पढ़ी। रेखा देवी ने कार्यथग में मांग किया कि शराबबंदी फेल है और मंत्री ही शराब के कारोबार में लगे हैं। वैसे मंत्रियों पर कार्रवाई हो और सरकार इस बारे में जवाब दे। 



Suggested News