बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सवर्ण आरक्षण पर 11 सितम्बर को पत्ता खोलेंगे तेजस्वी यादव

सवर्ण आरक्षण पर 11 सितम्बर को पत्ता खोलेंगे तेजस्वी यादव

PATNA :  सवर्ण आरक्षण के सवाल ने राजनीति दलों में उथल- पुथल मचा दी है। पिछड़ों-दलितों की राजनीति करने वाले राजद के लिए भी इस सवाल का जवाब आसान नहीं है। राजद में मंथन चल रहा है कि वह इस मुद्दे पर वह क्या स्टैंड ले। 11 सितम्बर को राजद की एक अहम बैठक होने वाली है जिसमें सवर्ण आरक्षण पर पार्टी का स्टैंड तय किया जाएगा।

सवर्ण आरक्षण पर 11 सितम्बर को पत्ता खोलेंगे तेजस्वी 

आज राजद नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज की बैठक में 11 तारीख की मीटिंग के एजेंडा तय किया गया। अन्य मुद्दों के अलावा सवर्ण आरक्षण के सवाल पर भी चर्चा हुई। 11 सितम्बर को राजद के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। इस बैठक में सवर्ण आरक्षण के मामले में पार्टी का स्टैंड तय किया जाएगा। इसके बाद 11 सितम्बर की शाम को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और सवर्ण आरक्षण पर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे।


सवर्ण आरक्षण पर सिर्फ तेजस्वी बोलेंगे

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी अगड़ी जाति से आते हैं। आज उनसे सवर्णों के आरक्षण पर प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि जब मैं ही बोल दूंगा तो 11 तारीख को तेजस्वी क्या बोलेंगे। इस मुद्दे पर पार्टी में विचार विमर्श चल रहा है। पार्टी के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों से राय विचार के बाद अंतिम फैसले लिया जाएगा। जो अंतिम पैसला होगा उसकी जानकारी तेजस्वी यादव मीडिया को देंगे। इसके पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। 

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट... 

Suggested News