बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देवी दर्शन के बाद महागठबंधन के हुए शॉटगन, शत्रु ने डाकबंगला पूजा पंडाल में तेजस्वी को लगाया तिलक

देवी दर्शन के बाद महागठबंधन के हुए शॉटगन, शत्रु ने डाकबंगला पूजा पंडाल में तेजस्वी को लगाया तिलक

PATNA : नवरात्र के मौके पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी से अपना रास्ता अलग करते हुए आरजेडी का दामन थामने का एलान कर दिया। सप्तमी पूजा के मौके पर तेजस्वी यादव के साथ देवी दर्शन को पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया कि वह सियासी डगर पर अब आरजेडी के साथ हैं। 

तेजस्वी को शत्रु ने लगाया तिलक

पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल में देवी दर्शन को पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी यादव के माथे पर तिलक लगाते हुए विजयी भव का आशीर्वाद भी दे डाला। शत्रु ने कहा कि तेजस्वी के लिए शुभ दिन आने का दावा किया। शॉटगन ने इस मौके पर एलान कर दिया कि वह अब महागठबंधन के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। शत्रु के एलान के बाद तेजस्वी ने भी उन्हें अपना अभिभावक बताया।

पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट 

Suggested News