बलात्कार आरोपी मुस्लिम इसलिए बंद है तेजस्वी की जुबान... गिरिराज सिंह ने लालू यादव के बेटे पर बोला हमला

बलात्कार आरोपी मुस्लिम इसलिए बंद है तेजस्वी की जुबान... गिरि

पटना. बलात्कार का आरोपी मुस्लिम है तो तेजस्वी यादव की जुबान बंद है. राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को ये बाते कहीं. उन्होंने अयोध्या में बलात्कार कांड में एक मुस्लिम आरोपी का नाम सामने आने पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव पर बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अयोध्या बलात्कार कांड पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और 'टुकड़े टुकड़े' गैंग के सभी नेता इस मामले पर चुप हैं क्योंकि आरोपी मुस्लिम है.  वहीं जब सनातन के खिलाफ बोलने का मौका आता है, तो वे सभी एकजुट होकर इसके खिलाफ बोलते हैं. उन्होंने यूपी और बिहार में सियासत में सक्रिय राहुल, अखिलेश और तेजस्वी यादव की इस मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं करने पर हैरानी जताई. 

अयोध्या के भदरसा में 12 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है. दरअसल इस मामले में आरोपी की पहचान मोईद खान के रूप में हुई है. मोईन की तस्वीरें समाजवादी पार्टी के नेताओं और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ सामने आई हैं.  सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'इन लोगों को तो सिर्फ हिंदुओं को बांटने और तोड़ने में आनंद आता है. जहां वोट बैंक की राजनीति की बात है और इसलिए एक बार भी अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुली, ये इस देश का दुर्भाग्य है.'

अखिलेश की बड़ी मांग : इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर, सरकार से बलात्कार पीड़िता के लिए अच्छी-से-अच्छी मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने योगी सरकार के हमलों का जवाब देते हुए कहा, बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए.

सपा अध्यक्ष ने कोर्ट से भी अपील की, अखिलेश यादव ने कहा, माननीय न्यायालय इस मामले में संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं. इससे पहले भी ट्वीट कर अखिलेश ने पीड़िता के DNA टेस्ट कराने की मांग की थी.