बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा के समर्थन में तेजस्वी का ट्वीट- आपके अनेक पदाधिकारियों की हत्या सरकार प्रायोजित लगती है

कुशवाहा के समर्थन में तेजस्वी का ट्वीट- आपके अनेक पदाधिकारियों की हत्या सरकार प्रायोजित लगती है

PATNA :  राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में नीतीश सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी ने उपेन्द्र कुशवाहा को संबोधित कर लिखा है, पिछले दिनों आपकी पार्टी के अनेक पदाधिकारियों की हत्या, सरकार प्रायोजित लगती है।

रालोसपा नेताओं की हत्या सरकार प्रायोजित ?

उपेन्द्र कुशवाहा अभी राजनीतिक रूप से असहज हैं। एनडीए में अब उनके लिए सारे दरवाजे बंद हो गये लगते हैं। दूसरी तरफ रालोसपा के कई नेताओं की हत्या ने उपेन्द्र कुशवाहा को आपे से बाहर कर दिया है। कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है।  इन परिस्थितियों में तेजस्वी यादव ने कुशवाहा के प्रति हमदर्दी जताते हुए उनके जख्मों को कुरेद दिया है। तेजस्वी ने ट्वीट कर इस बात की आशंका जतायी है कि रालोसपा के नेताओं की हत्या सरकार प्रायोजित लगती है। ऐसा कह कर तेजस्वी ने कुशवाहा के गुस्से को और बढ़ा दिया है। तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश कुमार के शासन में हजारों राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

कुशवाहा ने नहीं खोले हैं अपने पत्ते

पिछले दिनों तेजस्वी यादव और उपेन्द्र कुशवाहा की अरवल के सर्किट हाउस में मुलकाता हुई थी। जब इस मुलाकात पर सवाल उठने लगे तो कुशवाहा ने कहा था कि मैं तेजस्वी से नहीं मिला था बल्कि तेजस्वी खुद मेरे कमरे में आये थे।  लेकिन उस समय सीट को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा की उम्मीदें बची हुईं थीं। किंतु कुशवाहा की शरद यादव से मुलाकात और सांसद अरुण कुमार के हृदय परिवर्तन से अब नये संकेत उभरने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कुशवाहा गठबंधन में जाने के लिएए रास्ता तलाश रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव की यह हमदर्दी बहुत मायने रखती है।

Suggested News