बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह का किया नया नामकरण ,कहा-खबरदार नीतीश चाचा आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो....

तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह का किया नया नामकरण ,कहा-खबरदार नीतीश चाचा आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो....

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्वीट कर गिरिराज सिंह के बहाने CM नीतीश कुमार को घेरा है।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह का नाम बदल दिया है।तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह को विष राज सिंह बताया है।तेजस्वी ने अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह का एक वीडियो डाला है जिसमे वे अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं।उसी वीडियो को आधार बनाकर तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को घेरा है और जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह। नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट माँग रहे है। कहाँ गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा। ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी'

आपको बता दे कि नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के लिए बेगूसराय ने चुनाव प्रचार किया था।CM नीतीश ने गिरिराज सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें जिताने की अपील की थी।इसके बाद तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे।

Suggested News