बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव को भी जाना होगा जेल, पुख्ता सबूत हैं – सुशील मोदी

तेजस्वी यादव को भी जाना होगा जेल, पुख्ता सबूत हैं – सुशील मोदी

PATNA :  डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजद ऐसा दल बन गया है जहां जेल जाने के लिए नेताओं की लाइन लगी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बाद अब विधायक रहे इलियास हुसैन सजायाफ्ता होने के बाद जेल गये हैं। इस कतार में कई और नेता खड़े हैं। तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ अभी ट्रायल चल रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि रेलवे टेंडर घोटाला मामले में तेजस्वी यादव को जेल जाना होगा। कानूनी प्रक्रिया में जो समय लगे लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि इलियास हुसैन पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला चलना चाहिए। इसके लिए वे CBI  को पत्र लिखेंगे। अलकतरा घोटला मामले में इलियास हुसैन को सजा सुनाये जाने के बाद यह साफ हो गया कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ था।

200 करोड़ का था अलकतरा घोटाला

सुशील मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने ही अलकतरा घोटाला को उजागर किया था। करीब 200 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा था। विधानसभा में उन्होंने ही ये मामला उठाया था। उनके मुताबिक अलकतरा घोटाला 1991 से 1996 के दौरान हुआ था। उस समय लालू प्रसाद का शासन था और इलियास हुसैन पथ निर्माण मंत्री थे। उस समय सड़कें बहुत कम बनती थीं और सिर्फ मरम्मत की जाती थीं। अलकतरा लाने के लिए ट्रांसपोर्ट पहले तेल कंपनियां बहाल करती थीं। लेकिन लालू राज में यह काम खुद सरकार करने लगी। ट्रांसपोर्टर बहाल करने का काम जैसे ही सरकार के पास आया वैसे ही घोटाले की नींव पड़ गयी। 

इलियास हुसैन पर चले आय से अधिक सम्पत्ति का केस

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी CBI  से मांग की है कि इस मामले में दोषी इलियास हुसैन पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया जाए। क्यों कि अब यह साबित हो गया कि घोटाला कर इन्होंने अवैध सम्पत्ति बनायी है। मोदी ने कहा कि इस मामले में जब CBI  ने इलियास हुसैन के निजी सचिव  शहाबुद्दीन बेग के घर छापा मारा था तो उनके शौचालय से बोरा में रखे नोट बरामद किये गये थे।  इस लिए जल्द ही वे  CBI  को पत्र लिख कर आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज करने की मांग करेंगे।

कांग्रेस पर भी हमला

सुशील मोदी ने भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेवार ठहराया। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि  इस पूरे भ्रष्टाचार में कांग्रेस, लालू प्रसाद की मददगार रही। लालू प्रसाद को जब भी मदद की जरूरत हुआ, कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी रही। ऐसे लोग देश और राज्य का विकल्प नहीं बन सकते।

Suggested News