बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

“तेजस्वी कब जाएंगे बिहिया, कब करेंगे कैंडल मार्च ?”

“तेजस्वी कब जाएंगे बिहिया, कब करेंगे कैंडल मार्च ?”

PATNA :  बिहिया की शर्मनाक घटना पर जदयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। आज जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, और अजय आलोक ने तेजस्वी पर सवालों के तीर दागे।

गिरफ्तार किशोरी यादव है राजद का नेता

बिहिया की घटना में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक किशोरी यादव भी है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि किशोरी यादव राजद का नेता है। तेजस्वी इससे इंकार नहीं कर सकते। इसके प्रमाण में जदयू नेता ने राजद के बिहार बंद की एक तस्वीर दिखायी जिसमें किशोरी यादव राजद का झंडा लिये खड़ा है। गिरफ्तार 15 लोगों में 6 राजद के नेता हैं।

तेजस्वी बिहिया कब जाएंगे ?

तेजस्वी यादव नफा नुकसान देख कर किसी घटना पर प्रतिक्रिया देते हैं। वे मुजफ्फरपुर गये, जन्दाहा गये। लेकिन सवाल ये है कि वे बिहिया कब जाएंगे ?  इस घटना के खिलाफ कब करेंगे कैंडल मार्च ? हम जानते हैं कि वे ऐसा नहीं करेंगे। बिहिया में कौरवों की सेना ने एक महिला का चीरहरण किया ।  इसमें राजद के नेता शामिल थे। तेजस्वी इसी कोशिश में हैं कि नीतीश कुमार का चेहरा कैसे खराब किया जाए। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया। 

राजद का मतलब राष्ट्रीय जनचित्कार दल

जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि राजद का नाम अब राष्ट्रीय जनचित्कार दल कर देना चाहिए। राजद के लोग फिर बिहिया जैसी घटना कर सकते हैं। बिहिया में मानवता चित्कार कर रही थी लेकिन राजद के नेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। तेजस्वी किसी घटना पर तुरंत टीम भेज देते हैं। अब उनका नाम भेजस्वी हो गया है। तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देकर लालू प्रसाद की सेवा करनी चाहिए।

Suggested News