बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा- कायर सरकार ने FIR दर्ज कराया, हमें फांसी देना है तो दीजिए फिर भी किसानों के हक में आवाज उठाएंगे

तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, कहा- कायर सरकार ने FIR दर्ज कराया, हमें फांसी देना है तो दीजिए फिर भी किसानों के हक में आवाज उठाएंगे

पटना...  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने किसानों के आंदोलन में हर कदम साथ देने का संकल्प लिया। साथ ही, गांधी मैदान के गेट पर बड़ी संख्या में जुटकर धरना दिया।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार किसानों पर लगातार हमला कर रही है। किसानों के उत्पाद की कीमत नहीं मिल रही है। नये कानून के माध्यम से किसानों की जमीन गिरवी रखने की साजिश रची जा रही है। जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  

इस बीच आज सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला और कहा कि डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज किया है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूंगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजीए।


गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर बिहार में अब विपक्ष में बैठी महागठबंधन भी सड़क पर उतर आई है। जहां शनिवार को गांधी मैदान के बाहर ही धरना देकर सरकार के प्रति आक्रोश जता दिया है। इस मौके पर तेजस्वी यादव के साथ ही राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आलोक मेहता, श्याम रजक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा तथा सीपीआई के रामनरेश पांडे मौजूद रहे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को किसानों के साथ तीनों कानून वापस होने तक आंदोलन करने की शपथ दिलाई।

Suggested News