बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के 5 वर्ष पूर्व का वीडियो जारी किया, स्वयं पीएम 33 घोटालों की दे रहे जानकारी

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के 5 वर्ष पूर्व का वीडियो जारी किया, स्वयं पीएम 33 घोटालों की दे रहे जानकारी

पटना... दूसरे चरण के मतदान से पूर्व महागठबंधन ने सत्तापक्ष पर हमले तेज कर दिया है। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को हर तरफ से घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी के 5 वर्ष पहले का एक वीडियो जारी कर सोशल मीडिया के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने नीतीश राज में हुए लगभग 33 घोटालों को गिनाया है। तेजस्वी ने ट्ठीट में लिखा है कि मेरे कहे 60 घोटालों में तो खुद पीएम मोदी 33 घोटालों की जानकारी दे रहे हैं। उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले समेत हजारो करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।



तेजस्वी में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सत्तापक्ष पर बड़ा हमला बोला है। ऐसे चुनाव प्रचार के दौरान लगातार नीतीश के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। वैसे भी तेजस्वी अभी तक किए गए सभी सभाओं में जहां एक तरफ रोजगार देेने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हर सभा में घोटालों की चर्चा करने से नहीं चूक रहे हैं।


Suggested News