बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कसा तंज, कहा- नौकरी के नाम पर कितनों की जमीनें लिखवाई गईं, बताएंगे ?

तेजस्वी पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कसा तंज, कहा- नौकरी के नाम पर कितनों की जमीनें लिखवाई गईं, बताएंगे ?

पटना... किसान आंदोलन में महागठबंधन के उतरने के बाद से सत्ता पक्ष के नेता लगातार हमलावार बने हुए हैं। महगठबंधन के नेता तेजस्वी यादव जब से किसानों के लिए आंदोलन में कूदे हैं, तब से जेडीयू के नेता लगातार जुबानी हमला बोलते नजर आ रहे हैं। जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी यादव पर हमला बोला है  नीरज कुमार ने ट्वीट कर तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जमीन का अर्मायादित सौदा किसने किया था। 

नीरज कुमार ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि तेजस्वी यादव जी बताएंगे कि, किसानों की ज़मीन का अमर्यादित सौदा किसने किया था। बताएंगे कि किसानों को मज़दूर बनाने वाले उनके पिता के कुकृत्यों में तरुण का रोल क्या है, नौकरी के नाम पर कितनों की ज़मीने लिखवाई गयीं। बता पाएंगे किसानों के नकली नेता जी कि किसानों को कुली किसने बनाया।





Suggested News