बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी बोले, हमें जनता का भरपूर समर्थन मिला है, इसलिए धन्यवाद यात्रा निकालकर उनके बीच जाएंगे

तेजस्वी बोले, हमें जनता का भरपूर समर्थन मिला है, इसलिए धन्यवाद यात्रा निकालकर उनके बीच जाएंगे

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव पहली बार सामने आए और महागठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जमकर एनडीए पर हमला बोला। उन्हांेने कहा कि हम हारे नहीं हैं बल्कि हराए गए हैं। धन, बल और छल की बदौलत सत्ता को एनडीए ने हासिल किया है। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी विधायकों को हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद दिया। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के साथियों से कहा कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है, नतीजे हमारे पक्ष में आए हैं और फैसला उनके पक्ष में आया है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार कर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमाार में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो कुर्सी छोड़ देंगे। 


तेजस्वी यादव यहीं नहीं रूके और कहा कि कुछ लोग जरूर कुर्सी पर बैठेंगे, लेकि हम जानते हैं कि उनकी ये चांदनी बस चार दिनों की है। उन्होंने कहा कि आप कुर्सी पर बैठें हैं और हम जनता के दिलों में बैठे हैं क्योंकि जनता जानती है कि चुनाव में क्या हुआ है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने हमें एनडीए से अधिक समर्थन दिया है, इसलिए हम पूरे राज्य में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। हम जनता के बीच जाएंगे, क्योंकि हम हारे नहीं हैं हम जीते हैं। 

वहीं तेजस्वी ने ये भी कहा कि अगर राजग की सरकार 19 लाख रोजगार नहीं देती है तो हम जनवरी में बड़ा जनआंदोलन भी करेंगे। हम लोग रोने वाले नहीं हैं, हम जनता के बीच में रहने वाले लोग हैं। जहां भी रहेंगे जनताा की आवाज को बुलंद करेंगे। मैं जनता को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं। 


Suggested News