बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी हुए 31 साल के, परिवार के साथ आधी रात को काटा बर्थडे केक, बहन रोहिणी ने ट्वीट कर भाई को कुछ इस तरह से दिया संदेश.....

तेजस्वी हुए 31 साल के, परिवार के साथ आधी रात को काटा बर्थडे केक, बहन रोहिणी ने ट्वीट कर भाई को कुछ इस तरह से दिया संदेश.....

पटना... बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन है। तेजस्वी सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं, इसको लेकर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के इस युवा राजनेता का जन्मदिन उनकी पार्टी के नेता से लेकर परिवार तक के लोग मना रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने परिवार की मौजूदगी में ही आधी रात को बर्थ डे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्या ने भी ट्वीट कर उनको बधाई दी है तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

रोहिणी ने ट्वीट कर के लिखा- बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामना।

इतनी दूर हैं..फिर भी हम एक है..भाई बहन कि प्रीत का..ये बंधन का एहसास है..जनता का भी ख्याल रखना..हर बहना का भाई..यूंही बन कर तू रहना


तेजस्वी के समर्थकों ने भी उनका 31वां जन्मदिन केक काट कर मनाया और जन्मदिन का केक एक दूसरे को खिलाया। आरजेडी नेता केदार समेत आरजेडी के अन्य कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार के विधानसभा चुनाव में इस बार एग्जिट पोल के आधार पर तेजस्वी यादव को सीएम पद का प्रबल दावेदार बताया गया है। हालांकि, 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।


Suggested News