बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टेकारी बीडीओ वेद प्रकाश ने अनुमंडलीय अस्पताल का लिया जायजा, कर्मियों को दिए कई निर्देश

टेकारी बीडीओ वेद प्रकाश ने अनुमंडलीय अस्पताल का लिया जायजा, कर्मियों को दिए कई निर्देश

GAYA : जिले के टेकारी प्रखंड के बीडीओ वेद प्रकाश ने आज अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में कार्यरत कर्मियों को कई निर्देश दिया। वहीँ बीडीओ के निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुभाष कुमार, जीएनएम और अन्य कर्मचारी अस्पताल में उपस्थित पाए ग।ए लेकिन गार्ड अपने रोस्टर के अनुसार उपस्थित नहीं थे। 

इस मौके पर वेद प्रकाश ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से मिलकर दवा और कर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली। जहां मरीजों ने उन्हें संतोषजनक जवाब दिया। वही बीडीओ ने पहले तल्ले पर स्थित जी वार्ड का जायजा लिया। जहां वार्ड में सभी दवाइयां उपलब्ध थी। इस मौके पर बीडीओ ने आईसीयु का निरीक्षण किया, जहां दवा उपलब्ध थी और एसी काम कर रहे थे। ओटी में कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई। मरीजों के लिए लगाया गया वाटर प्यूरीफायर भी कार्यरत पाया गया। जबकि हर बेड पर ऑक्सीजन की उपलब्धता भी पाई गई।

इमरजेंसी में 58 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गई। जबकि कोविड-19 जांच आरटी पीसीआर 250 एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट 272 लोगों का किया गया। अस्पताल परिसर के मरम्मत के लिए विभाग को पत्र लिखने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक को कहा गया। इस मौके पर बीडीओ ने दीदी की रसोई का भी जायजा लिया। बीडीओ ने अस्पताल की साफ़ सफाई पर भी संतोष जाहिर किया।

Suggested News