बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पारा पहुंचा 38 डिग्री के पार, शाम में बारिश से मिली राहत

पटना में पारा पहुंचा 38 डिग्री के पार, शाम में बारिश से मिली राहत

PATNA: राजधानी पटना समेत सूबे में अगस्त महीने में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह से ही राजधानीवासी भीषण गर्मी से परेशान रहे। अगस्त के महीने में पटना के अधिकतम तापमान ने अबतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।आर्द्रता 72 से 95 फीसदी पर होने के कारण तेज धूप के दौरान उमस भरी तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

शाम में मिली राहत

दोपहर 12 बजे के बाद बिहार के दक्षिणी इलाकों में विकसित हुआ लोकल थंडर स्टॉर्म शाम पांच बजे पटना पहुंचा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। गरज के साथ छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिसके कारण दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Suggested News