बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंबई में 22 जनवरी को रौशनी से जगमग होंगे मंदिर और इमारतें, सीएम एकनाथ शिंदे ने बीएमसी को दिया आदेश

मुंबई में 22 जनवरी को रौशनी से जगमग होंगे मंदिर और इमारतें, सीएम एकनाथ शिंदे ने बीएमसी को दिया आदेश

N4N DESKअयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मुख्य जजमान के तौर पर शामिल रहेंगे। वहीँ हजारों की संख्या में साधू इस समारोह में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के साथ देश के लगभग सभी राज्यों में उत्साह का माहौल है। कई जगहों पर अमृत रथयात्रा निकाली जा रही है। 

वहीँ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके पर मुंबई में दिवाली मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बीएमसी कमिश्नर से कहा है कि राम मंदिर के उद्‌घाटन के मौके को यादगार बनाने के लिए मुंबई के तमाम मंदिरों और प्रमुख इमारतें पर बिजली की रोशनी की जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर दिवंगत बाला साहेब ठाकरे और भगवान राम के भक्तों का एक सपना था। जिसे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। 

उन्होंने कहा की सभी मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं। लगे हाथ उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा की जो लोग घर से काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें घर में ही रहना चाहिए।

Suggested News