बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में दो संप्रदायों के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, जिले में RAF के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

जहानाबाद में दो संप्रदायों के बीच खूनी संघर्ष के बाद तनाव, जिले में RAF के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

JEHANABAD : जिले में प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद के बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल व्याप्त है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है। तनावग्रस्त इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ-साथ पूरे जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा है कि जहानाबाद की स्थिति पर पुलिस मुख्यालय द्वारा नजर रखी जा रही है। जिले में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। 

बता दें बुधवार की रात में मां दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त किए जाने  का आरोप लगाते हुए विसर्जन में शामिल लोंगों ने जमकर बवाल मचाया और एक खास समुदाय के लोगों  पर जमकर पथराव किया। इसके साथ ही उनके धर्म स्थल को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदायों के बीच जमकर हंगामा और पथराव किया गया जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा एसपी मनीष दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। अनियंत्रित भीड़ को  नियंत्रित करने के लिए पुलिस  द्वारा फायरिंग भी की गई।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News