बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद गाँव में तनाव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद गाँव में तनाव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SIWAN : जिले में आये दिन सबसे ज्यादा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आ रहा हैं। जमीनी विवाद के मामले को अधिकारियों द्वारा समय से निपटारा नही करने का नतीजा है की कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र में सामने आया हैं। जामो थाना क्षेत्र के बरहोगा रामु राय के टोला में बीते एक दिसंबर को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। 

इस घटना में घायल विजय सिंह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें की 1 दिसंबर की सुबह जबरदस्ती ट्रेक्टर से खेत जोतने से मना करने पर विजय कुमार सिंह को गाँव के ही कुछ दबंगों ने बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय सिंह का इलाज पटना PMCH के ICU में चल रहा था। जहां रविवार की देर शाम उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। इस मामले में मृतक के पिता ने 8 लोगों पर जामो थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी कि विजय कुमार की स्थिति नाजुक हैं। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीँ अन्य सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है। सोमवार की शाम जैसे ही विजय कुमार सिंह का शव उनके गाँव पहुंचा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। परिजनों के चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी अभी भी बार बार धमकी दे रहें हैं कि सबको जान से मार देंगे। पुलिस से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जल्द से जल्द फांसी दिलावने की मांग की गयी है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News