बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत चुनाव का दसवां दौर : 34 जिलों के 817 पंचायतों में ग्रामीण सरकार के लिए आज होगी वोटिंग

पंचायत चुनाव का दसवां दौर : 34 जिलों के 817 पंचायतों में ग्रामीण सरकार के लिए आज होगी वोटिंग

PATNA : बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित पंचायत चुनाव में आज दसवें चरण के लिए मतदान किया जाएगा। अब सिर्फ एक चरण का मतदान कराया जाना शेष रह जाएगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार बुधवार को 34 जिलों के 817 पंचायतों में होगा। दसवें चरण में कुल 63 लाख 24 हजार 714 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 33 लाख 29 हजार 858 पुरूष मतदाता हैं जबकि 29 लाख 94 हजार 648 महिला मतदाता हैं।

18 जिलों में आज खत्म हो जाएगा पंचायत चुनाव

बिहार पंचायत चुनाव का दसवां चरण का बिहार के 18 जिलों के लिए चुनाव का अंतिम चरण होगा। 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव में आखिरी चरण में 20 जिलों 38 प्रखंड़ों में चुनाव होगा। इस तरह से दसवें चरण के साथ 18 जिलों में चुनाव संपन्न हो जाएगा। जिन जिलों में 10वें चरण के बाद चुनाव संपन्न हो जाएंगे। वो हैं बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जाहानाबाद, अरवल, शिवहर, किशनगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अररिया, कटिहार, बांका, जमूई, मुंगेर और खगड़िया। । राज्‍य के कुछ जिलों में 11वें चरण में भी चुनाव कराए जाएंगे।

509 नक्सल प्रभावित केंद्र

मतदान के लिए 7257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 509 नक्सल प्रभावित हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से लगभग 38 हजार पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

चुनाव से पहले मिले एक हजार अवैध हथियार, 11 करोड़ रुपए का किया गया जुर्माना

मतदान वाले जिलों में पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक चुनावी आचार संहिता लगाए जाने के बाद से अभी तक इन जिलों से एक हजार से अधिक अवैध हथियार पकड़े गए हैं। 5322 व्यक्तियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव दिया गया है वही 3408 के खिलाफ निरोधात्मक प्रस्ताव पारित हुआ है। वाहन चेकिंग के दौरान 10 करोड़ 99 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। वहीं 12 लाख 61 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस बल के साथ ही होमगार्ड, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और सैप जवान लगाए गए हैं। 

Suggested News