पटना में बदमाशों का आतंक पर पुलिस का एक्शन , राजधानी के बड़े व्यवसायी ने रंगदारी नहीं दी, तो घर में घुसकर की फायरिंग, चार गिरफ्तार
PATNA : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। मामला है पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के टेंट सिटी स्थित महारानी कालोनी का। जहां 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग पूरा नहीं किए जाने परअपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए घर पर चढ़कर ताबड़ तोड़ फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबिन की । साथ ही इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर चार अपराधी को सात मोबाइल, दो बाइक और दर्जन जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा गया । बताया जाता है की पीड़ित बड़े व्यवसायी है और अपराधियों की नजर इन पर थी।
अपराधियों ने पूर्व में इनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। व्यवसाय इस बात को इग्नोर कर रहे थे। जिस पर अपराधियों ने व्यवसाय पर दहशत फैलाने के नियत से घर पर चढ़ कर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि चार अपराधी विकास , हेमंत ,नीतीश ,दीपक पासवान है ।
इन अपराधियों पर कई थाने में अपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पुछ ताछ कर इस गिरोह में संलिप्त अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।
REPORT - RAJNISH