बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में बाघिन का आंतक जारी : बकरियों को बचाने के लिए बाघिन से भिड़ी महिला, गंभीर रूप से घायल

बगहा में बाघिन का आंतक जारी : बकरियों को बचाने के लिए बाघिन से भिड़ी महिला, गंभीर रूप से घायल

बगहा (हरनाटांड़). वीटीआर के हरनाटांड़ वन क्षेत्र के बरवा कला गांव के सरेह में बकरी चरा रही एक वृद्धा पर बाघिन ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय मुखिया पति संजय ओजहिया व हरनाटांड़ वन क्षेत्र के रेंजर की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ पहुंचाया गया। यहां उपस्थित डॉक्टर संदीप कुमार ने मरीज की स्थिति को गंभीर देखते हुए अनुमंडलिए हॉस्पिटल बगहा के लिए रेफर कर दिया।

वहीं अत्याधिक रक्त स्राव के कारण वन क्षेत्राधिकारी ने हरनाटाड़ के ही एक निजी क्लीनिक काजी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लाकर उस महिला का इलाज करवाया।इस संबंध में पूछे जाने पर हरनाटांड़ वन क्षेत्राधिकारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बरवा कला के सरेह में एक बाघिन की मूवमेंट देखी जा रही है, जिसने पूर्व में भी दो लोगों पर हमला कर जख्मी किया था। जिस पर लोगों से अपील की गई थी कि उस सरेह में अकेले ना जाएं तथा सतर्क रहे।

शुक्रवार की दोपहर बरवा कला निवासी जगरनाथ उरांव की पत्नी फुलमतिया देवी जंगल के निकट बरवा काला सरेह में अपनी बकरियों को चराने गई थी। इसी बीच बाघिन ने बकरियों पर हमला बोल दिया। अपने बकरियों पर बाघिन के द्वारा हमला होते देख फुलमतिया देवी बकरियों को बचाने के लिए बाघिन से भीड़ गई। इस बीच दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाघिन ने फुलमतिया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोरगुल सुनते हुए आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तब बाघिन वहां से भाग खड़ी हुई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायल फुलमतिया देवी को अपनी गाड़ी से लेकर स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ पहुंचायी। यहां पर मौजूद डॉक्टर संदीप कुमार ने स्थिति गंभीर देखते हुए अनुमंडलिए हॉस्पिटल बगहा के लिए रेफर कर दिया। इस बीच देखा जा रहा था कि घायल महिला के जख्मों से काफी रक्त स्राव हो रहा था। इस पर मैंने देरी नहीं करते हुए तुरंत एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

रेंजर ने बताया कि इस महीने में लगातार यह तीसरी घटना है। लोगों को बार-बार सलाह दी जा रही है कि सरेह में अकेले ना जाएं। समूह में जाएं तथा सतर्क रहे। पीड़िता को विभागीय स्तर से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। वहीं जख्मी महिला की इलाज कर रहे हैं डॉक्टर बृज किशोर काजी ने बताया कि महिला के शरीर में कई जगहों पर बाघिन के द्वारा हमला किया गया है। हाथ-पैर के मांस पेशियों में से मांस नोच लिया है। जिस कारण काफी रक्त स्राव हुआ है। महिला की स्थिति अभी नाजुक है तथा इलाज जारी है।

Suggested News