बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोशी-सीमांचल का आतंक विनोद यादव गिरफ्तार, ट्रिपल मर्डर कांड पुलिस को थी तलाश

कोशी-सीमांचल का आतंक विनोद यादव गिरफ्तार, ट्रिपल मर्डर कांड पुलिस को थी तलाश

PURNIYA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मौजमपट्टी तिहरे हत्याकांड के मुख्य़ आरोपियों में एक कुख्यात विनोद यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से दो देशी पिस्टल और 40 राउंड गोली बरामद किया है। 

एसपी विशाल शर्मा ने शुक्रवार को मामले पर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रघुवंशनगर ओपीक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता में लगे दशहरा के मेला में घुमने में आया हुआ है। सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीपीओ प्रेम सागर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर रघुवंश नगर ओपी , बलिया ओपी प्रभारी और अन्य थानों के पुलिस को मेला परिसर में भेजा गया। पुलिस की गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।

संदेह होने पर पुलिस ने खदेड़ कर उसे दबोच किया। तलाशी के दौरान उसके कमर से बंदूक और कारतूस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस इसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पूछताछ के दौरान उसने मौजमपट्टी तिहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। इसके बूचन और उसके गिरोह से अपने संबंध को स्वीकार किया। इससे पहले विनोद पर 2013 में बिहारीगंज थाना में हत्या के मामले भी दर्ज हुए है।

उन्होने बताया कि पिछले 7 साल से कोसी-सीमांचल का आतंक बना हुआ था। 23 मार्च को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस इसकी तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। कई महीनों से फरार होने के कारण पुलिस इससे घर की कुर्की जब्ती भी कर चुकी थी।

बता दें कि रघुवंश नगर ओपीक्षेत्र के मौजमपट्टी गांव के खेल मैदान में 23 मार्च की शाम हुई गोलीबारी कर तीन लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी। इस मामले में बूचन यादव के बड़े बेटे साहिल सौरभ समेत 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने इस मामले में बूचन यादव, शर्मानंद यादव को पहले ही जेल भेज दिया था।

Suggested News