बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हुआ अपराधी, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हुआ अपराधी, मचा हड़कंप

NAWADA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना से एक गिरफ्तार अपराधी फरार हो गया है। अपराधी के फरार होने के बाद थाने में हड़कंप मचा हुआ है। फरार मुजरिम की गिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना हिसुआ थाना की है। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को मारपीट के आरोप में मोहित नामक एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस उसे कोर्ट ले जाने के लिए हथकड़ी लगा रही थी, उसी दौरान वह पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया।  

हिसुआ थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर शाम मोहित को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आज उसे कोर्ट ले जाने की तैयारी थी उसी दौरान वह फरार हो गया। 

उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 


Suggested News