बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार में अपराधियों ने थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, छापेमारी के दौरान हुई बदमाशों से भिड़ंत

बड़ी खबर : बिहार में अपराधियों ने थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, छापेमारी के दौरान हुई बदमाशों से भिड़ंत

Nawada : बिहार में अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो गया है।बदमाश इधर लगातार पुलिस पर ही उल्टा हमला कर कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने में जुटे हैं.अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिणाम है कि अब सीधे-सीधे छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष को ही निशाने पर ले लिया।

नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पकरीबरामा के थानेदार सरफराज इमाम पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में गंभीर रुप से घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  

मिली जानकारी के पकरीबरामा थानाध्यक्ष सरफराज इमाम एटीएम फ्रॉड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निकले थे। उसी दौरान अपराधियों ने थालपोस गांव के निकट उनपर हमला कर दिया। इस घटना वे गंभीर रुप से घायल हो गये।  

नवादा एसडीपीओ ने बताया है कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एटीएम फ्रॉड के कुछ अपराधी गांव में जुटे हैं। उक्त सूचना के आधार पर सरफराज इमाम छापामारी करने जा रहे थे। उसी दौरान अपराधियों द्वारा उनपर हमला किया गया है।  उन्होंने बताया कि थानेदार के सिर में गंभीर चोटें आई है। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News