बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ड्यूटी के लिए थाना जा रहे चौकीदार पर चली गोली, घात लगाकर अपराधियों ने किया हमला

ड्यूटी के लिए थाना जा रहे चौकीदार पर चली गोली, घात लगाकर अपराधियों ने किया हमला

खगड़िया। बड़ी खबर चौथम थाना क्षेत्र से सामने आई है, यहां दिन दहाड़े बदमाशों ने चौथम थाने के एक चौकीदार को गोली मार दी है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी चौकीदार का नाम विमल यादव, सोनवर्षा निवासी बताया गया है। 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार घायल विमल यादव अपने घर से ई रिक्शा से थाना जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने उन पर एक के बाद एक तीन गोली चलाई और रिवाल्वर लहराते हुए वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की यह घटना चौथम थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुआ है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जमीनी विवाद चल रहा था।  माना जा रहा है कि उसी विवाद में अपराधियों ने चौकीदार को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  वहीं विमल यादव को खगड़िया अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है।



Suggested News