बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : ठनका गिरने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : ठनका गिरने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA : जिले के कोंच प्रखंड में दोपहर साढ़े तीन बजे जानवर चरा रहा एक बच्चा वज्रपात (ठनका) के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी देते हुए चबुरा पंचायत के सरपंच चंचल कुमार ने बताया कि ग्राम बरई निवासी उदय मिस्त्री का पुत्र नीतीश कुमार (12) अपने गाँव के दर्ज़नों लोगों के साथ गांव के मैदानी क्षेत्र में जानवर चरा रहा था। 

इसी बीच आकाशीय ठनका की आवाज जोर से हुई तो लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन वह बच्चा उस वक़्त एक ताड के पेड़ नीचे खेत के आरी पर बैठा था। तभी उसपर ठनका गिर गया और वह घायल हो गया। 

ग्रामीणों के सहयोग से उसे आनन-फानन में गुरारू में चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ बच्चे की स्थिति को देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News