बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने दी तालिबानी सजा, खम्भे से बांधकर जमकर की पिटाई

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने दी तालिबानी सजा, खम्भे से बांधकर जमकर की पिटाई

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में भीड़ के तालिबानी इंसाफ करने का मामला सामने आया है। एक मासूम बच्ची से रेप के आरोपी को भीड़ ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जहाँ रस्सी से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

बताया जाता है कि अहियापुर इलाके के रहने वाले रवि कुमार नौ साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत मे ले गया और रेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। घटना 26 जनवरी की है। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान वह घर से कुछ दूरी पर अचेत हालत में मिली। उसे फौरन उठाकर SKMCH में भर्ती कराया गया। पीड़िता से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को 27 जनवरी को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। फिर रस्सी से हाथ-पैर बांध इतना मारा की वह अधमरा हो गया। 

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अहियापुर के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भीड़ इतनी बेकाबू थी की आरोपी के साथ कुछ भी हो सकता है। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ की चंगुल से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसका इलाज़ कराया गया। हालत में सुधार होने पर उसे जेल भेज दिया गया। इधर बच्ची के परिजन ने बताया की उसकी हालत अभी ठीक नहीं हुई है। रह-रहकर उसे पेट मे दर्द हो रहा है। बच्ची अभी SKMCH में भर्ती है। परिजन का कहना है की जब बच्ची खेत मे अचेत हालत में मिली थी तो उस समय उसके हालत बहुत खराब थी। वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रही थी। इलाज़ होने के बाद उसे होश आया। तब उसने घटना की जानकारी और आरोपी का नाम बताया था। अहियापुर थाना की दारोगा प्रियंका कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। इसी आधार पर FIR दर्ज हुई। टाउन DSP रामनरेश पासवान ने बताया की आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कवायद की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News