गांव के दबंगों की करतूत : छेड़खानी का विरोध करने पर आंगनबाड़ी सहायिका के पूरे परिवार को पीटा, बच्चों को भी नहीं छोड़ा

गांव के दबंगों की करतूत : छेड़खानी का विरोध करने पर आंगनबाड़

HAJIPUR : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव में छेडख़ानी का विरोध करने पर दबंगो ने एक आंगनबाड़ी सहायिका के पूरे परिवार को पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बेहरमी से पूरे परिवार को पीटा जा रहा है। 

मारपीट में घायल हुए परिवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस  मारपीट को लेकर लेकर परिवार वालों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

बताया गया कि आंगनबाड़ी सहायिका की तीन पुत्री है और आंगनबाड़ी सहायिका घर से आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने के दबंगों के द्वारा पुत्री के साथ छेड़खानी करते थे। जिसका आंगनबाड़ी सहायिका ने विरोध जताया था।

REPORT - RISHAV KUMAR