बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहत कैंपों की व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम खुद कर रहे भोजन गुणवत्ता की जांच

राहत कैंपों की व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम खुद कर रहे भोजन गुणवत्ता की जांच

Patna : दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों को लिए पटना में कई राहत कैंप बनाए गये है। इन राहत कैंपों में लोगों को मुफ्त भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है। 

राहत कैंपों की व्यवस्था पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा द्वारा निगरानी की जा रही है। 

इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा पटना सिटी के राजकीय उच्च विद्यालय में बनाए गए आपदा राहत केंद्र पहुंचे। 

दोनो अधिकारियों ने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं राहत कैंप में लोगों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच खुद खाकर किया। 

Suggested News