बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाने से फरार हुआ पत्नी को पीटने वाला शराबी, ताकती रह गई पुलिस

थाने से फरार हुआ पत्नी को पीटने वाला शराबी, ताकती रह गई पुलिस

ARA : बिहार पुलिस की मुस्तैदी का एकबार फिर एक कारनामा सामने आया है। थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर एक   शराबी फरार हो गया और पुलिस ताकती रह गई। मामला भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। लेकिन वह शौच का झांसा देकर फरार हो गया। पुलिस देखती रह गई। 

बताया जाता है कि कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी पुष्पा कुमारी ने अपने पति रमेश यादव के खिलाफ आवेदन दिया था। जिसमें शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। आवेदन मिलते ही पुलिस बभनगांवा गांव उसके घर पहुंच गई। 

पुलिस ने रमेश यादव को शराब के नशे की हालत में पाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा थाना लाया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। शराबी को पुलिस कस्टडी में चौकीदार कुंदन यादव, रामकमल राय व लल्लन यादव के निगरानी में शराबी को रखा गया। 

शुक्रवार करीब 5:15 बजे शराबी रमेश यादव ने शौच करने की बात मौजूद चौकीदारों से कही। चौकीदार उसे शौच करने ले जा रहे थे। इस बीच शराबी रमेश ने हथकड़ी को खोल लिया अैर कृष्णागढ़ थाना परिसर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उसके घर बभनगांवा गांव छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान वह पुलिस को देखते ही छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस हाथ-पांव मारती रही। इसके बाद भी वह पकड़ में नहीं आ सका।

Suggested News